भारतीय जेलों में बंद हैं 3.30 लाख विचाराधीन कैदी

feature-top

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया है कि भारतीय जेलों में इस समय 3.30 लाख विचाराधीन कैद हैं।

राय ने बताया, साल 2019 की 31 दिसंबर तक भारत की जेलों में बंद कैदियों की कुल संख्या 4,78,600 है। इनमें से 1,44,125 का दोष सिद्ध हो चुका है। वहीं, 3,30,487 कैदी विचाराधीन हैं। इसमें 19913 महिलाएं हैं।

इसके साथ ही राय ने किसान आंदोलन के दौरान गिरफ़्तार किए गए लोगों के बारे में सूचना दी।

उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े मामलों में साल 2020 से लेकर 20 जुलाई 2021 तक 183 लोगों को गिरफ़्तार किया है। और सभी लोग जमानत पर हैं। विरोध कर रहे किसानों में से किसी के भी ख़िलाफ़ राजद्रोह, या यूएपीए जैसे मामले नहीं लगाए गए हैं।


feature-top