कर्नाटक- सरकार ने येदियुरप्पा को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

feature-top

कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कैबिनेट मंत्री वाली सुविधाएं दी हैं।ये सुविधाएं बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक जारी रहेंगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के अवर सचिव ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। डीपीएआर के प्रोटोकॉल विंग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पद पर रहेंगे, येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्री की सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट रैंक के मंत्री को वाहन, आधिकारिक आवास समेत कुछ भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। येदियुरप्पा अब एक सरकारी बंगले, वाहन, 11 कर्मचारियों और सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

तमाम अटकलों के बीच बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। भाजपा की 75 वर्ष की उम्रसीमा को लेकर बनी नीति के तहत उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था। इस नीति के तहत येदियुरप्पा अब विधायक के अतिरिक्त किसी अन्य पद पर नहीं रह सकते हैं। पार्टी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया।

मंत्रिमंडल में 29 मंत्री को मिली जगह 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बीते दिनों अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। हालांकि,ज्यादातर मंत्रियों को वही विभाग मिले हैं जो उनके पास येदियुरप्पा सरकार में थे। बोम्मई ने मंत्रिमंडल गठन में 29 में से 23 मंत्री उन्हीं को बनाए हैं जो येदियुरप्पा सरकार में थे। सिर्फ मंत्री नए बनाए गए हैं।

मंत्रिमंडल में 29 मंत्री को मिली जगह 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बीते दिनों अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। हालांकि,ज्यादातर मंत्रियों को वही विभाग मिले हैं जो उनके पास येदियुरप्पा सरकार में थे। बोम्मई ने मंत्रिमंडल गठन में 29 में से 23 मंत्री उन्हीं को बनाए हैं जो येदियुरप्पा सरकार में थे। सिर्फ छह मंत्री नए बनाए गए हैं।


feature-top