भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की और सलीमा रेलवे में बनेंगी अफसर

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे रेलवे में अफसर बनेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में दोनों को बेहतर जगह में नियुक्त करने की योजना बनी है. सीपीआरओ नीरज कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया दोनों महिला हॉकी खिलाड़ियों को राजपत्रित कर्मचारियों का दर्जा मिलेगा। अभी दोनों हॉकी खिलाड़ी जोन के रांची रेल मंडल में कार्यरत है। रेलवे की योजना के अनुसार सलीमा टेटे असिस्टेंट कॉमर्शियल मैनेजर स्पोर्ट्स के पद पर नियुक्त की जाएंगी, जो अभी वाणिज्य विभाग में टिकट एग्जामिनर के पद पर कार्यरत हैं.


feature-top