- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति
शहरी मामलों की स्थायी संसदीय समिति 20 से 25 अगस्त तक जम्मू- कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी. इस समिति के दौरे का मकसद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी विकास और अन्य कल्याण परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों का विस्तार से परीक्षण करना है.
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति में राज्य सभा और लोकसभा के 30 सदस्य शामिल हैं. समिति अपने दौरे की शुरुआत 20 अगस्त को श्रीनगर से करेगी. कार्यक्रम के मुताबिक, पहले दिन समिति विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात करेगी और कई परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी.
समिति के सदस्य स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान-शहरी, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, श्रीनगर और जम्मू में मेट्रो परियोजना को लागू करना, दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका योजना) और सीपीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे.
दूसरे दिन समिति के सदस्य पहलगाम जाएंगे। पहलगाम के बाद समिति गुलमर्ग जाकर स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी.
दौरे के आखिरी चरण में समिति सदस्यलेह पहुंचेंगे और अटल भारत मिशन-शहरी, पीएम सेवा निधि, पीएमएवाई-शहरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना और सीपीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा करेंगे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
