कल्याण सिंह का निधन:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का लखनऊ में निधन, सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

feature-top

कल्याण सिंह (बाबू जी) नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 7 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 21 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। योगी ने कहा कि 23 अगस्त यानी सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। वहीं, यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। योगी ने कहा- कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं।


feature-top