feature-top
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में DSP अंजू कुमारी ने सरेंडर कर चुके नक्सली हिड़मा की कलाई में रक्षा की डोर बांधी हैं. उन्होंने हिड़मा से समाज की मुख्यधारा से ही जुड़कर और जनहित के काम करने का वचन लिया है. जांजगीर-चांपा की रहने वाली DSP अंजू की हाल ही में जिले में पोस्टिंग हुई है। अंजू ने हिड़मा से कहा कि अब हम दोनों भाई-बहन मिलकर देश सेवा करेंगे। ऐसा पहली बार है, जब किसी महिला पुलिस अफसर ने सरेंडर कर चुके नक्सली की कलाई में राखी बांध उसे अपना भाई बनाया
feature-top