कोरोना देश में:बीते दिन 31023 नए केस मिले और 401 की मौत हुई

feature-top

देश में शनिवार को 31,023 कोरोना केस मिले और 38,577 लोग ठीक हुए। लगातार दूसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। इसके अलावा 401 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई है। फिलहाल 3.47 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में चार दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 20,846 लोगों ने बीमारी को मात दी.

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में 

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,023

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,577 

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 401 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.24 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.16 करोड़ 

अब तक कुल मौतें: 4.34 लाख 

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.47 लाख 


feature-top