सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के भेजे 9 नामों पर केंद्र सरकार ने मुहर लगाई, देश को पहली महिला CJI मिल सकती हैं

feature-top
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की कॉलेजियम की सिफारिशें मंजूर कर ली हैं। अब इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में जस्टिस बी वी नागरत्ना पहली महिला CJI बनेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सभी जजों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है।
feature-top