राहुल गांधी से मिलने पुनिया के साथ पहुंचे सीएम बघेल, प्रियंका गांधी का हो रहा है इंतजार

feature-top
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए हैं। उनके साथ पीएल पुनिया भी हैं। दोनों राहुल के यहां बैठे हुए हैं। कुछ समय बाद प्रियंका भी आने वाली हैं। प्रियंका की राय को इस पूरे मामले में बेहद अहम माना जा रहा है। बघेल समर्थकों का मानना है कि प्रियंका गांधी भूपेश बघेल के पक्ष में हो सकती हैं। राज्य के आधे से ज्यादा कांग्रेस विधायक दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में रुके हुए हैं। थोड़ी देर में सभी लोग एक साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। मुलाकात से पहले सीएम बघेल ने कहा था- सरकार सुरक्षित है। हमारे साथ 70 विधायक हैं।
feature-top