HIV वायरस को रोकने वाली वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जल्द

feature-top
अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना को HIV की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। कंपनी जल्द ही ट्रायल शुरू कर सकती है। 40 साल पुरानी ये बीमारी आज भी लाइलाज है। अब तक इस बीमारी के लिए 30 से ज्यादा वैक्सीन बनाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन एक भी सफल नहीं रही है। मॉडर्ना की वैक्सीन में इस्तेमाल हो रही तकनीक के चलते इसके सफल होने की काफी उम्मीद जताई जा रही है।
feature-top