. छत्तीसगढ़ की राजनीति में उभरा कांग्रेस का सियासी संकट दूर हो गया है। दो दिनों तक दिल्ली में चली कुर्सी की इस जद्दोजहद पर तमाम अटकलों और कयासों को विराम देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पहुंच गये है. उनके साथ विमान में 46 विधायक भी आये है. मुख्यमंत्री बघेल के लौटने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लेकर रायपुर की तमाम सड़कों पर उनके स्वागत किया गया.

feature-top

शहर में कई जगहों पर समर्थक और कार्यकर्ता घंटों से अपने नेता के इंतजार कर अपने नेता का स्वागत किया । यह ऐसा ही उत्साह है, जैसा उनके पहली बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद था। इसके साथ ही एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला . एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल जिंदाबाद के साथ भूपेश है, तो भरोसा है के नारे लगते रहे . वहीं युवा कांग्रसी ने बाइक रैली निकाली .राम मंदिर, तेलीबांधा थाने के पास, फुंडहर और अन्य जगहों पर स्वागत किया गया ।

feature-top