हरियाणा के करनाल में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करनाल के SDM आयुष सिन्हा इस वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि बैरिकेड के आगे कोई किसान जाए तो उसका सिर फोड़ देना।

feature-top

वीडियो के मुताबिक वे पुलिसवालों से कह रहे हैं कि- कोई यहां से निकलने की कोशिश करे तो लठ्‌ठ उठा-उठा के मारना बस। मैं स्पष्ट ऑर्डर देता हूं, उसका सिर फोड़ देना। कोई डाउट नहीं है, किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। ये नाका किसी हालत में ब्रीच नहीं होने देंगे। पीछे और फोर्स लगी है। यहां आपको लगा रखा है शुरू में। हेलमेट पहन लो। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए और अगर गया तो सिर फूटा होना चाहिए उसका।

feature-top