दिसंबर 2023 तक भव्य गर्भगृह में होंगे रामलला के दर्शन

feature-top
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर की नींव लगभग पूरी हो चुकी है। अब मंदिर में लगने वाले पत्थर, परकोटा और रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य एक साथ किया जाएगा। लक्ष्य है कि 2023 तक भक्त गर्भगृह में रामलला का दर्शन कर सकें। अगर एक साथ 5 लाख दर्शनार्थी भी मंदिर पहुंच जाएंगे तो भी उन्हें आसानी से दर्शन मिलेगा, कोई दिक्कत नहीं होगी। इन सब बातों पर अयोध्या में दो दिनों तक चली राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में मंथन किया गया।
feature-top