feature-top
रायपुर - सिटी कोतवाली रायपुर के बंदी गृह में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रात को ठीक 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के अध्यक्ष माधव लाल यादव तथा सचिव धनु लाल देवांगन ने बताया कि समिति के सदस्य वासुदेव और देवकी के रूप में बंदी गृह में हथकड़ी पहनकर रहते हैं और रात को ठीक 12:00 बजे भगवान का जन्म होता है और 2 सिपाही बेहोश होने का नाटक करते हैं। भगवान के जन्मोत्सव पश्चात आरती पूजा करके भगवान को वासुदेव टोकरी में रखकर सदर बाजार के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में जाते हैं जहां भक्त उनका बेसब्री से इंतजार कर कर रहे होते हैं.सभी भगवान के चरणों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. तत्पश्चात पुणे भगवान की मूर्ति को बंदी गृह में आसीन कर दिया जाता है और दूसरे दिन खारून नदी में विसर्जन की प्रक्रिया की जाती है.
feature-top