सोनाली फोगाट ने मेघालय के गवर्नर से मांगा इस्तीफा

feature-top
कृषि कानूनों पर मची रार और किसान आंदोलन के बीच मची उठा-पटक में भाजपा नेताओं के मतभेद भी खुलकर सामने आने शुरू हो गए हैं। करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने किसानों का पक्ष लिया और सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया था। लेकिन गर्वनर के इस बयान से भाजपाई चिढ़ गए हैं। ऐसा लग रहा है कि गवर्नर सत्यपाल मलिक द्वारा बोली गई बात सत्ता पक्ष को चुभ गई है। अपने बयानों और कारनामों के कारण अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने तो गर्वनर से इस्तीफा मांग लिया है। सोनाली फोगाट ने यहां तक कह दिया कि सत्यपाल मलिक को सत्ता सुख पसंद है, इसलिए वह पद पर बने हुए हैं। अगर उनको किसानों का पक्ष इतना ही पसंद है और कानून उनको पसंद नहीं हैं तो सत्यपाल मलिक अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों के साथ क्यों नहीं बैठ जाते।
feature-top