नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की DUET 2021 परीक्षा की तारीखें

feature-top

DUET 2021 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई है। यूजी, पीजी और एम.फिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय एंट्रेंस परीक्षा 26 सितंबर, 27, 28, 29, 30 और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जानकारी अनुसार एंट्रेंस परीक्षा तीन स्लॉट में होगा। पहला स्लॉट सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरा स्लॉट दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, और तीसरा स्लॉट शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देख सकते है।


feature-top