प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही भूल गई 36 वादे - विष्णुदेव साय

feature-top
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय ने babuaa.com से खास बातचीत मे कहा कि कांग्रेस ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक वनवासी सहित सभी समाज को छलने का काम किया है।प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र मे 36 वादे किये थे ,वो वादे सरकार बनते भूल गये . प्रदेश की इस असफल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सही समय पर प्रदेश की जनता कांग्रेस को जरूर जवाब देगी। राष्ट्र को हमेशा कांग्रेस ने सशक्त करने के बजाय विभक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि धर्मातंरण का मकसद ही मतांतरण है। जिसके पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतें काम कर ही हैं। जिन्हें कांग्रेस द्वारा हमेशा अपने लाभ के लिये मौन स्वीकृति मिलती रही है। हमें वनवासी समाज के बीच और मजबूती कार्य करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा।
feature-top