कोरोना अपडेट : देश मेंएक्टिव केस 4 लाख के करीब

feature-top

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,624 नए मरीजों की पहचान हुई. 34,665 ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,597 की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह लगातार दूसरा दिन था जब एक्टिव केस में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को 10,365 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अभी 3.99 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा आज 4 लाख के पार हो सकता है.


feature-top