दिग्विजय सिंह के भाई बोले- कलेक्टर की औकात क्या है?

feature-top
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने कलेक्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को लेकर कहा कि तुम्हारी औकात क्या है? तुम जैसे कई कलेक्टर आए और गए। कई और आएंगे। लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को महंगाई के मुद्दे पर मधुसूदनगढ़ में निकाली गई पदयात्रा को लिखित अनुमति न देने पर भड़क गए थे।
feature-top