राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग, यूथ कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

feature-top

भारतीय युवा कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि क्योंकि वह देश में एक इकलौते ऐसे नेता हैं, जो जनता के मुद्दे पुरजोर ढंग से उठा रहे हैं। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गोवा में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट पर प्रस्ताव की एक प्रति साझा करते हुए कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में, यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव पारित किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुसार राहुल गांधी को AICC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए। यह लाखों कार्यकर्ताओं की कामना है कि वह बड़ी विपत्ति के समय में हमारा नेतृत्व करें।'


feature-top