हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसानों ने महापंचायत बुलाई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों में सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद कर दी है। जिन जिलों में ये सेवाएं बंद की गई है उनमें करनाल के अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और जींद शामिल है।

feature-top

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने ऐलान किया है कि 7 सितंबर को करनाल में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुजफ्फनगर की तरह ही पूरे देश से किसान भाई हिस्सा लेने के लिए जुटेंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लगा दी है।

उधर किसानों की महापंचायत के मद्देनजर करनाल जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। किसानों को मिनी सचिवालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स समेत सुरक्षाबलों की 40 कंपनियां मौजूद रहेंगी। चंडीगढ़-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डाइवर्ट करने का फैसला किया है। इसके तहत जीटी रोड पर दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को पानीपत से और चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को कुरुक्षेत्र से ही डाइवर्ट कर दिया जाएगा। वाहनों के आने-जाने के लिए अलग-अलग 4 रूट बनाए गए हैं।

feature-top