महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

feature-top

भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य क्षेत्र में भी एक कम दबान का क्षेत्र बन रहा है। यह आने वाले 4-5 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ सकता है।

इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज और शनिवार तक मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात में भी बुधवार तक भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से भी ज्यादा) का रेड अलर्ट जारी किया गया है।


feature-top