राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर आज जम्मू जाएंगे, वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे

feature-top
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुुरुवार को जम्मू जाएंगे। राहुल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर जा सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। 10 सितंबर यानी शुक्रवार को वह जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू में ऐसा पहला दौरा है। इससे पहले राहुल अगस्त में कश्मीर के दौरे पर गए थे। कांग्रेस नेता दोपहर बारह बजे के करीब जम्मू पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधे कटरा जाएंगे और श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पैदल ही जाएंगे।
feature-top