अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां से हिंसा और जुल्म की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दूसरी तरफ कश्मीर में नेता उसके समर्थन में बयान दे रहे हैं. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने तालिबान सरकार का समर्थन किया। PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि तालिबान अब हकीकत बन चुका है.यह बात समझनी चाहिए। तालिबान को अफगानिस्तान में शरिया कानून से सरकार चलाना चाहिए.

feature-top

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने भी तालिबान का समर्थन किया है. अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि तालिबान अच्छी तरह सरकार चलाएगा. उम्मीद है कि तालिबान सरकार अफगानिस्तान में इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेगी और मानवाधिकारों का ख्याल रखेगी. तालिबान को सभी देशों से दोस्ताना रिश्ते बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

feature-top