"माता वैष्णो देवी" के दर्शन करने कटरा से पैदल जाएंगे कांग्रेस नेता - राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को जम्मू जाएंगे। इस दौरे को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। 10 सितंबर, यानी शुक्रवार को वह जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता दोपहर 12 बजे के करीब जम्मू पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधे कटरा जाएंगे और यहां से श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पैदल ही निकलेंगे।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी की पवित्र मंदिर में विशेष आस्था है और वह पिछले कई सालों से वैष्णो देवी मंदिर जाना चाहते थे। हम पिछले तीन साल से राहुल गांधी से यहां आने के लिए कह रहे थे। वह खुद भी आना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यहां आ पाएं। अब स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है तो वो आ रहे हैं।


feature-top