पंचायत चुनाव को लेकर बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

feature-top
बिहार पुलिस में गुरुवार को राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यालय के 6 सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि, राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ASP और DSP स्तर के 188 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग ने DG ट्रेनिंग आलोक राज को DG BMP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। CID के ADG विनय कुमार को अब ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
feature-top