गणपति बप्पा आज रिद्धि-सिद्धि के साथ पधार रहे हैं

feature-top

गणेश चतुर्थी महापर्व पर सिद्धि विनायक इस साल रिद्धि-सिद्धि के साथ पधार रहे हैं। ऐसा संयोग कई साल बाद बन रहा है। इस दिन सिद्धि विनायक गणेश की पूजा अर्चन का विधान है। babuaa.com को पं मनोज शुक्ला ने बताया ,गणेश चतुर्थी पर इस साल छह ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो अतिलाभकारी होगा। छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे। बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, शनि मकर राशि में, केतु वृश्चिक राशि में तथा शनि मकर राशि में विद्वमान रहेंगे.

दस से 19 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर पहले भगवान गणेश की स्थापना की जाती है और दस दिनों तक सिद्धि विनायक की आराधना होती है। गणपति बप्पा अबकी साल कई शुभ संयोग भी साथ लेकर आ रहे हैं। कई साल बाद चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में विद्वमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति जातकों के लिए शुभ रहेगी.


feature-top