- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- सतनामी समाज के संरक्षक ,तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष वेदराम मनहरे BJP में शामिल होंगे
सतनामी समाज के संरक्षक ,तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष वेदराम मनहरे BJP में शामिल होंगे
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जोर का झटका लगने वाला है। तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके वेदराम मनहरे शुक्रवार का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 अन्य नेताओं के साथ बीजेपी में प्रवेश कराएंगे। मनहरे सतनामी समाज के संरक्षक के अलावा 2018 विधानसभा के चुनाव में आरंग विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार भी रह चुके हैं। उस दौरान कांग्रेस ने उन्हें उस सीट से टिकट नहीं दिया था।
मनहरे BJP में शामिल होने गुरुवार को ही 10 अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ भाजपा के बड़े नेता नंद कुमार साय भी रवाना हुए हैं। भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर मनहरे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से एक वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते मुझे जो स्थान कांग्रेस में मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल रहा था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
