feature-top
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पाटीदार समुदाय की ओर से बनवाए गए 13 मंजिला परिसर का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह भवन एक्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोचिंग देने और छात्रावास के लिए तैयार कराया गया है। 200 करोड़ रुपए की लागत से बने नए भवन का नाम सरदारधाम है। यह अहमदाबाद शहर में सरदार पटेल रिंग रोड के पास स्थित है। सरदारधाम के उपाध्यक्ष जसवंत पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री भवन के बगल में महिलाओं के लिए बनाए जाने वाले छात्रावास की भी आधारशिला रखेंगे। कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी होगा।
feature-top