feature-top
आसमान से जमीन पर आ चुकी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है। 2022 में अप्रैल से जून के बीच यह कंपनी फिर से उड़ान भर सकती है। कंपनी के नए मैनेजमेंट जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने इस तरह की उम्मीद जताई है। जून में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जालान कालरॉक को मंजूरी दी थी। कंपनी ने कहा कि एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) के साथ उसकी प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में रीवैलिडेशन किया है।
feature-top