बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश की​​​​​​​, सुसाइड नोट में अभिनेता साहिल पर लगाया आरोप

feature-top
मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर रह चुके मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश की है। मनोज पाटिल ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाया है। मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
feature-top