NCRB की रिपोर्टःमहिलाओं के साथ दुराचार के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर

feature-top

छत्तीसगढ प्रदेश में महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. एनसीआरबी के द्वारा किए गए विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है कि देश में महिलाओं के साथ दुराचारियों के मामलों में प्रदेश का आठवां स्थान है. प्रदेश में 2015 में कुल 1560 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है. पहले स्थान पर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश है ,जहां कुल 4391 मामले दर्ज किए गए हैं, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां कुल 4141 मामले दर्ज हुए हैं

. आबादी के अनुसार नजर डाली जाए तो प्रति लाख जनसंख्या में 12.2 महिलाओं के साथ दुराचार के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है। ताजा रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार देश में महिला यौन उत्पीडऩ के कुल 130195 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 6.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 3500 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि दुष्कर्म के प्रयास के कुल 19 मामले दर्ज किए गए हैं।


feature-top