IPL 2021 फेज-2 अपडेट: धोनी एंड कंपनी, मुंबई को 20 रन से हराया

feature-top

चेन्नई और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच से IPL 2021 फेज-2 का आगाज हो गया है। मैच की शुरुआत CSK के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। अनफिट रोहित शर्मा की जगह कीरोन पोलार्ड ने मुंबई टीम की कप्तानी की। CSK ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

मुंबई के सामने 157 रन का टारगेट था, लेकिन टीम 136/8 का स्कोर ही बना सकी और CSK ने 20 रन से मैच जीतकर अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही धोनी एंड कंपनी पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई की जीत में ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।


feature-top