रायपुर के खारुन तट पर गूंजा गणपति पप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ...:

feature-top
रविवार को अनंत चतुर्दशी की पूजा के बाद लोगों ने पिछले 10 दिनों से घरों में और पंडालों में विराजमान भगवान गणेश को विदा किया। रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी के तट पर अस्थाई कुंड बनाया गया था। यहां पर पहुंचे लोगों ने प्रतिमा की विदाई आरती उतारी। छोटी घंटियों और मंत्रों के उच्चारण से खारुन नदी का किनारा दिन भर गूंजता रहा। जय देव... जय देव... जय मंगलमूर्ति गीत और मंत्रों का पाठ करते लोग नजर आए। नगर निगम की तरफ से तय किए गए वॉलिंटियर्स की मदद से अस्थाई कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
feature-top