चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 17वें CM, आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे

feature-top
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद आखिरकार रविवार को नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 17वें CM होंगे। वे राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा को डिप्टी CM बनाया जाएगा। चन्नी ने रविवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि वे आज सोमवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
feature-top