पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. अभिषेक बनर्जी ने कोयला घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मामले में उन्हें भेजे गए समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

feature-top

याचिका में अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें और उनकी पत्नी रूजिरा को दिल्ली में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन को खारिज किए जाए. अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि वह ED को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून ( PMLA) के सेक्शन 50 के तहत जारी समन को खारिज करने का निर्देश दें. याचिका में यह भी कहा गया है कि ईडी को निर्देश दिया जाए कि वह अभिषेक और उनकी पत्‍नी को पूछताछ के लिए दिल्ली न बुलाए. जांच और पूछताछ कोलकाता में ही की जाए.

feature-top