बंगाल BJP चीफ का आरोप- TMC ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहती है

feature-top
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का अंतिम लक्ष्य राज्य को अलग करना और एक 'ग्रेटर बांग्लादेश' बनाना है। मजूमदार ने कहा, "लोग TMC पर संदेह करते हैं। भाजपा की विचारधारा मजबूत है। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी सहित कई लोगों ने हमारी विचारधारा को दबाने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं कर सके। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी नेहरू और इंदिरा के जितने बड़े नेता नहीं हैं।"
feature-top