इस साल 70,000 तक जा सकता है सेंसेक्स

feature-top

भारतीय शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर खत्म होने से पहले ही नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने ये अकेला रिकॉर्ड नहीं बनाया है। कई और भी रिकॉर्ड हैं जो इसके साथ जुड़ गए हैं। सेंसेक्स ने 10,000 पाइंट्स यानी 50,000 से 60,000 तक का सफर सिर्फ 161 दिनों में पूरा किया। जबकि 40,000 से 50,000 तक जाने में इसने 415 दिन लगाए थे।

शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,333 का और निफ्टी ने 17,947 का स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 163 पॉइंट चढ़कर 60,048 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,853 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,158 और निफ्टी 17,897 पर खुला था।


feature-top