त्रिपुरा: कांग्रेस ने बिरजीत सिन्हा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बीरजीत सिन्हा को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। पार्टी के एक बयान के मुताबिक कांग्रेस ने त्रिपुरा इकाई के लिए पांच कार्यकारी प्रमुख भी नियुक्त किए हैं, जिनमें मोहम्मद बिलाल मिया, प्रोफेसर माणिक देब, सुशांतो चक्रवर्ती, पुरनीता चकमा और डॉ. प्रदीप वर्धन शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने बीरजीत सिन्हा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति का प्रमुख तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान प्रदेश प्रमुख पी कांति विश्वास के योगदान की सराहना करती है।

सोनिया गांधी ने 10 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों और 29 सचिवों के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के गठन को भी मंजूरी दी। पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख गोपाल राय और महारानी बीभू कुमारी देवी सहित कई पूर्व विधायकों को त्रिपुरा की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया है।


feature-top