पानीपत में आज किसान महापंचायत

feature-top
हरियाणा के पानीपत जिले में रविवार को जिला स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से महापंचायत शुरू होगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और संयुक्त किसान मोर्चा के अभिमन्यु कुहाड़, रवि आजाद, मंजीत सिंह समेत अन्य किसान नेता भी शामिल होंगे।
feature-top