शाम 6 बजे शुरू हुई थी गुलाब चक्रवात लैंडफॉल की प्रक्रिया

feature-top

'गुलाब' के लैंडफॉल की प्रक्रिया रविवार शाम करीब छह बजे शुरू हो गई थी। इसके बाद तूफान आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम और ओडिशा में गोपालपुर के बीच क्लाउड बैंड तटीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह प्रक्रिया अगले दो से तीन घंटे तक जारी रहेगी। इसकी वजह से दक्षिणी जिलों गंजम, गजपति, कंधमाल, रायगडा, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी के साथ-साथ मध्य तटीय जिलों केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, पुरी और नयागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने रविवार देर रात बताया कि मौसम विभाग की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि रात बढ़ने के साथ बारिश बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने चौकसी बरतने को कहा है। अभी तक कोई बड़ा भूस्खलन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक, छह जिलों में लगभग 39,000 लोगों को निकाला गया है।' आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के संथागुडा में लैंडफॉल बनाने के बाद चक्रवात गुलाब के गहरे दबाव में कमजोर होकर कोरापुट जिले में प्रवेश करने की संभावना है।


feature-top