कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का भारत बंद आज, सरकार ने कहा- हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार

feature-top

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बुलाए इस बंद को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। किसान नेता विजेंद्र सिंह रतिया ने रविवार को टीकरी बार्डर पर कहा कि 27 सितंबर को पूरा भारत बंद किया जाएगा। रेल रूट और सड़क पर जाम लगाए जाएंगे। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है।

॰इधर, बंद से एक दिन पहले रविवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं किसानों से गुजारिश करता हूं कि वे आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। सरकार उनकी ओर से बताई गई आपत्ति पर विचार करने के लिए तैयार है। इससे पहले भी कई बार बात हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें लगता है कि कोई बात बची है तो सरकार उस पर जरूर अमल करेगी।


feature-top