बंगाल में दिलीप घोष पर टीएमसी कार्यकर्ताओं का हमला, गार्ड ने तानी गन

feature-top
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। BJP ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद दिलीप घोष पर हमला किया। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने हमलावरों पर गन तान दी। वहीं मामले पर BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा को भवानीपुर सीट पर प्रचार करने से रोका जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां स्थिति बहुत नाजुक है। चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है। आयोग को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। यहां लोकतांत्रिक तरह से चुनाव होने का माहौल भी नहीं है। मालूम हो कि भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। TMC प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। BJP ने इनके खिलाफ प्रियंका टिबरीवाल को खड़ा किया है।BJP अग्निमित्र पॉल ने कहा कि CM ममता बनर्जी समेत TMC सरकार असहिष्णु है। हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है। TMC के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया, उन्हें पीटा। 30 सितंबर को वोट देने से पहले लोगों को फैसला करना होगा।
feature-top