feature-top
सुप्रीम कोर्ट ने (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) NEET PG सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा 2021 का सिलेबस अंतिम समय बदलने के मामले पर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सोमवार को कोर्ट ने कहा कि सत्ता के खेल में युवा डाक्टरों को फुटबाल नहीं समझना चाहिए। कोर्ट ने अगले सोमवार तक केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है, साथ ही इस संबंध अधिकारियों की एक बैठक बुलाने के भी निर्देश दिए हैं।
feature-top