CPI नेता कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे

feature-top
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष और CPI नेता कन्हैया कुमार आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में शाम साढ़े चार बजे कन्हैया और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में जीत के लिए कन्हैया को बिहार कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
feature-top