लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल

feature-top
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के लुधियाना शहर में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। यहां वे अपनी दूसरी गारंटी का ऐलान कर सकते हैं, जो रोजगार और रोजगार भत्तों को लेकर होगी। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे का आज दूसरा दिन है। वे कल सुबह चंडीगढ़ आए और दोपहर बाद लुधियाना पहुंचे। शहर में आते ही उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें लुभाने के लिए 5 ऐलान भी किए।
feature-top