महाराष्ट्र में आज से हड़ताल पर जाएंगे रेजिडेंट डॉक्टर

feature-top

महाराष्ट्र स्टेट असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से असोसिएशन के सभी डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। यह हड़ताल सुबह 11 बजे से शुरू होगी और डॉक्टरों की मांगें पूरी होने तक चलती रहेगी।

 इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी लेकिन ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहेगा। डॉक्टरों की मांग है कि उनकी एकैडमिक फीस माफ की जानी चाहिए, पूरे महाराष्ट्र में हॉस्टलों की स्थिति सुधारी जानी चाहिए और BMC अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में से TDS नहीं काटा जाना चाहिए।


feature-top