feature-top
अगस्त महीने के मुकाबले सितंबर में सरकार की टैक्स आमदनी बढ़ गई है. अगस्त के मुकाबले सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है. सरकार ने बताया कि बीते साल यानी सितंबर 2020 के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन 23 फीसदी बढ़कर 1,17,010 लाख करोड़ रुपये रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएटी कलेक्शन में लगातार हो रही बढ़ोतरी सरकार और देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है.
feature-top