- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- मशहूर पाकिस्तानी कलाकार उमर शरीफ़ का निधन
मशहूर पाकिस्तानी कलाकार उमर शरीफ़ का निधन
लंबे समय तक पाकिस्तान में कॉमेडी थिएटर की दुनिया पर राज करने वाले कलाकार उमर शरीफ़ का जर्मनी में निधन हो गया है. वह 66 वर्ष के थे और हृदय रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे.
उमर शरीफ को 28 सितंबर को इलाज के लिए जर्मनी के रास्ते पाकिस्तान से अमेरिका भेजा जा गया था, लेकिन उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जर्मनी में उनके अस्थायी प्रवास के दौरान उनकी हालत खराब हो गई और वे ठीक नहीं हो सके.
उमर शरीफ़ की पत्नी की बहन उम्बरीन ने स्थानीय मीडीया से कहा, "वह पिछले चार दिनों से वहां इलाज करवा रहे थे. उन्हें निमोनिया और बुखार था."
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ाम ने शरीफ़ को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, “उमर शरीफ़ के ग़ुज़र जाने से दुखी हूं. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ एसकेएमटी (शौकत ख़ानूम मेमोरियल ट्रस्ट) के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले दौरे पर जाने का मौका मिला . वो सबसे बड़े कलाकरो में से एक थे, उनकी कमी महसूस होगी.मेरी संवेदनाएं और दुआएं परिवार के साथ हैं.”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
