पंजाब-हरियाणा में आज से धान की खरीदी, 11 अक्टूबर से खरीद का फैसला केंद्र सरकार ने वापस लिया

feature-top
किसानों के विरोध के मद्देनजर केंद्र सरकार ने आज से हरियाणा और पंजाब में धान खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खाद्य और आपूर्ति मंत्री अश्वनी चौबे से मुलाकात के बाद इसकी जानकारी दी। फैसले के बाद किसानों ने भी अपना विरोध-प्रदर्शन वापस ले लिया है। CM खट्टर ने कहा कि किसानों की तकलीफ स्वाभाविक थी, इसलिए रविवार से खरीद का निर्णय लिया गया है।
feature-top